कसडोल काशीनगर में जमीन विवाद को लेकर साली द्वारा जीजा को मारपीट करने पर तमनार थाना में अपराध पंजीबद्ध

कसडोल काशीनगर में जमीन विवाद को लेकर साली द्वारा जीजा को मारपीट करने पर तमनार थाना में अपराध पंजीबद्ध
तमनार @ संदेशा 24 थाना तमनार अंतर्गत ग्राम कसडोल काशीनगर मोहल्ला में जमीन संबंधी विवाद को लेकर साली द्वारा अपने जीजा को गन्दी गाली गलौच कर मारपीट करने पर तमनार थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
दिनांक 18 .7.2021 को थाना तमनार से जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष यादव पिता भुपदेव यादव उम्र 41 वर्ष ग्राम उरबा दर्रीपारा थाना तमनार जिला रायगढ का रहने वाला है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 17.07.2021 को प्रार्थी अपनी पत्नि देवकी बाई एवं बच्चे के साथ साली रीमा यादव के घर कसडोल कांशीनगर मोहल्ला रथ देखने गया था कि रात्री करीबन 08.30 बजे जमीन संबंधी विवाद को लेकर प्रार्थी संतोष यादव के साली रीमा यादव ने गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए लकडी के फाडी से मारपीट किया जिससे संतोष यादव दाहिने आंख के उपर भैंह के पास चोट लगा हैं खून निकला एवं पीठ में बायें हाथ के कोहनी में खरोंच लगा हैं लडाई झगडा के बीच में संतोष यादव के ससुर रूपसिंह यादव एवं पंकज यादव एवं पत्नि देवकी बाई आकर बीच बचाव किया गया। थाना तमनार में संतोष यादव द्वारा कार्यवाही हेतु रिर्पोट किया गया।आवेदक के रिर्पोट पर अपराध क्र 0230 /21धारा 294, 506, 323 भा.द.वि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पर लिया गया है।


