फाईलेरिया मुक्ति हेतु तमनार ब्लॉक में 19 जुलाई को 238 केंद्रों में खिलाई जा रही डीईसी एल्बेंडाजोल दवाई

फाईलेरिया मुक्ति हेतु तमनार ब्लॉक में 19 जुलाई को 238 केंद्रों में खिलाई जा रही डीईसी एल्बेंडाजोल दवाई
तमनार /दुलेन्द्र पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अंतर्गत सभी 238 आंगनबाड़ी केंद्रों में 19 जुलाई को डीईसी एल्बेंडाजोल दवाई खिलाई जा रही है। 20 से 22 जुलाई को गांव के मोहल्ला में मितानिन व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर खिलाई जाएगी। 23 से 24 जुलाई को छुटे हुए सभी लोगो को शत प्रतिशत फाईलेरिया व कृमि मुक्ति हेतु 2 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को दवाई खिलाया जा रहा है।बच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने तथा रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान बच्चों को पेट में कीड़ा मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, पर्यवेक्षक,स्वस्थ्य मितानिनों का प्रशिक्षण सीएचसी तमनार में कार्यशाला में कृमि दिवस के सम्बंध में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को एक साथ एक ही दिन किस तरह से दवा खिलाई जाएगी इसके बारे में भी जानकारी दी गई है। इसके अलावा दवा के फायदे व नुकसान किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया होने पर उसके प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी गई।डॉ डी एस पैकरा बीएमओ ने बताया कि डीईसी व एल्बेंडाजोल दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। 2 वर्ष अधिक उम्र के सभी लोगो दवा की सेवन अवश्य करें और आने वाले पीढ़ी को फैलेरिया से मुक्ति दिलाएं।जनप्रतिनिधिगणों, औद्योगिक प्रबंधन,सामाजिक कार्यकर्ताओं,स्वयं सेवी संगठन फाईलेरिया मुक्ति हेतु सहयोग कर अभियान को सफल बनायें।




