तमनार
तमनार ब्लॉक के हमीरपुर ,जोबरो, गौरबहरी ,अमलीढोंडा, विजना ,खुरुसलेगा के 250 परिवारों को राशन वितरण, जन चेतना रायगढ़ की सराहनीय पहल

तमनार ब्लॉक के हमीरपुर ,जोबरो, गौरबहरी ,अमलीढोंडा, विजना ,खुरुसलेगा के 250 परिवारों को राशन वितरण, जन चेतना रायगढ़ की सराहनीय पहल
तमनार @ संदेशा 24 स्वयंसेवी संस्था जन चेतना रायगढ़ के द्वारा जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया गया। संस्था की ओर से पदाधिकारी एवं सदस्य आज अलग- अलग गांवों में पहुंचे। जहां जरूरतमंद परिवार के लोगों को राशन बांटा गया। बताया गया कि कोविड-19 सामुदायिक जरूरतमंदों के लिए सामाजिक उत्तर दायित्व के तहत राशन वितरण का कार्यक्रम जन चेतना रायगढ़ द्वारा किया गया।

जिसमें हमीरपुर ,जोबरो, गौरबहरी ,अमलीडोहा, विजना ,खुरुस्लेगा, कटरा, पाली, औरजोर एवं आसपास के गांव के 250 परिवारों को राजेश त्रिपाठी शिव पटेल भोजमती राठिया प्रहलाद राठिया द्वारा राशन वितरण किया गया