तमनार ब्लॉक के दर्जनों गांवों में जरूरतमंद व वृद्धजनो को जनचेतना ने बांटा राशन पैकेट्स

तमनार ब्लॉक के दर्जनों गांवों में जरूरतमंद व वृद्धजनो को जनचेतना ने बांटा राशन पैकेट्स

तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 20.7.2021 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में कोविड-19 सामुदायिक जरूरतमंदों के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत राशन वितरण का कार्यक्रम जन चेतना रायगढ़ द्वारा किया गया जिसमें पडीगांव,सलिहारी,काटाझरिया,गारे,पेलमा,खर्रा मिलुपारा एवं आसपास के गांव के 150 परिवारों को राजेश त्रिपाठी शिव पटेल भोजमती राठिया प्रहलाद राठिया नित्या राठिया अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा राशन पैकेट्स वितरण किया गया।

सामुदायिक जरूरतमंदों वृद्धजन एवं जिनका राशन कार्ड न हो, कोरोना संक्रमित परिवार को राशन पैकेट्स बांटा गया। राशन पैकेट्स 20 किलोग्राम में चावल,दाल, तेल,आटा,शक्कर,चायपत्ती, दलिया,पोहा,मसाला,मिर्च,हल्दी,नमक,बिस्किट्स,सैनेटरी नैपकिन सहित 13 सामग्री है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉक डाउन होने के कारण लोगों को अपने घरों में ही रहना पड़ा जिसके कारण लोगों का रोजगार भी प्रभावित हुआ है ऐसी स्थिति में लोगों को खाद्य सामग्री की जरूरत है इस विषम परिस्थिति में जनचेतना मंच ने वर्ष 2020 लॉक डाउन के दौरान 1500 एवं जून 2021 से 1000 जरूरतमंद लोगों को राशन पैकेट्स वितरण किया जा चुका है।




