गोढ़ी तमनार सराईपाली धौराभांठा में धूमधाम से मनाया गया बहाड़ा रथ यात्रा

गोढ़ी तमनार सराईपाली धौराभांठा में धूमधाम से मनाया गया बहाड़ा रथ यात्रा

तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तमनार के ग्राम,गोढ़ी तमनार सराईपाली,लिबरा धौराभांठा में दिनांक 20/07/2021 को धूमधाम से बहाड़ा रथ यात्रा मनाया गया जहां श्री बलभद्र स्वामी सुभद्रा माई जगन्नाथ स्वामी पूरी रथ यात्रा द्वितीया के दिन अपने मौसी गुंडीचा रानी के घर पर 9 दिन रह कर अपने मंदिर में विराजमान होने के लिए वापस लौटते हैं आपको बता दें कि तमनार ब्लाक उड़ीसा बॉर्डर से सटा हुआ है

इस वजह से आज तमनार आसपास क्षेत्र के गांव गांव में ओड़िया कल्चर को बखूबी अपनाते हुए हर वर्ष रथयात्रा को धूमधाम से मनाते हैं इसलिए द्वितीया के दिन रथयात्रा का उत्सव मनाया जाता है और इसी परंपरा को ग्राम गोढ़ी में भी हमेशा की तरह इस वर्ष भी श्री बलभद्र स्वामी सुभद्रा माई जगन्नाथ स्वामी का रथ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।


