तमनार में 20 जुलाई को जेपीएल स्वास्थ्य संगिनी कार्यकर्ताओ की हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

तमनार में 20 जुलाई को जेपीएल स्वास्थ्य संगिनी कार्यकर्ताओ की हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

तमनार- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अंतर्गत 20 जुलाई को फाईलेरिया उन्मूलन हेतु जेपीएल स्वास्थ्य संगिनी कार्यकर्ताओ की ट्रेनिंग हुई।तमनार ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों व घरों में 19 जुलाई से 24 जुलाई तक फाईलेरिया व कृमि मुक्ति हेतु 2 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगो को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है।बच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने तथा रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के लिए फाईलेरिया व कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।इसके लिए जेपीएल स्वास्थ्य संगिनी कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सीएचसी तमनार में दिनांक 20 जुलाई को दी गई। कार्यशाला में कार्यकर्ताओ को कृमि दिवस के सम्बंध में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही बच्चों युवाओ बुजुर्गों को किस तरह से दवा खिलाई जाएगी इसके बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा दवा के फायदे व नुकसान किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया होने पर उसके प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी गई।


