तमनार में भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन ?कांग्रेस पार्टी ने सभी वर्गों को ठगा,भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार बेवफा – जवाहर नायक

तमनार में भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
?कांग्रेस पार्टी ने सभी वर्गों को ठगा,भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार बेवफा – जवाहर नायक

तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 26.7.2021 प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देश में जिला भाजपा के मार्गदर्शन में भाजपा व किसान मोर्चा ने लैलुंगा विधान सभा स्तरीय धरना प्रदर्शन मंगलम भवन तमनार में कांग्रेस सरकार द्वारा खाद की अव्यवस्था एवं दबाव पूर्वक गोबर खरीदी,अघोषित बिजली कटौती,किसानों की धान रकबा कटौती के विरोध में राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में किसानों की उपस्थिति से कांग्रेस सरकार के प्रति भारी नराजगी देखी गई।


पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर नायक ने कहाकि भूपेश बघेल बेवफा कांग्रेस सरकार है। खेती किसानी के दिन में बीज व खाद की खाद की अव्यवस्था से किसानों को भारी परेशानी हो रही है।ठगबाज कांग्रेस सरकार ने सभी वर्गों को ठगा है शराबबन्दी,वृद्धापेंशन, युवाओ को रोजगार,धान का बोनस व बिजली बिल हॉफ के जगह बिजली अघोषित कटौती की जा रही है। दबाव पूर्वक किसानों को गोबर खरीदने मजबूर किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने कहाकि प्रदेश में किसानो को खाद बीज और बिजली की कालाबाज़ारी हो रही है वही किसानो को सोसाइटियों में खाद बीज नहीं मिल रहा है जबकि वही समान बाहर में अधिक दामों में बिक रही है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस सरकार इन सब की कालाबाज़ारी करवा रही है।

जिला भाजपा महामंत्री सतीशचंद बेहरा,प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सदस्य रमेश बेहरा,देवेंद्र प्रताप सिंह,शांता साय, सुषमा खलको अन्य ने संबोधित किया।

डॉ जवाहर नायक,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,जिला भाजपा महामंत्री सतीशचंद बेहरा,प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य रमेश बेहरा,देवेंद्र प्रताप सिंह,शांता साय, सुषमा खलको,भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक,गिरिजाशंकर पटेल,पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया,अश्वनी पटनायक,डीडीसी रोहिनीबसन्त राठिया, डीडीसी सहोद्रा राठिया, जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया, उपाध्यक्ष बुढा गौटिया गुप्ता,अरुण राय,कपिलसिंघानिया,मनोज अग्रवाल,गोकुला नंद पटनायक,परेश्वर प्रधान,ललित यादव,रमेश पटनायक,बंशी चौधरी, जतिंन साव,राम श्याम डनसेना,राजेश बेहरा,स्वरूप पटनायक,प्रताप बेहरा,महेश भोय,अशोक पटेल,संतोष यादव,पितेश बेहरा दीपक पटनायकलैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के हर गांव बूथ,भाजपा मण्डल लैलूंगा, राजपुर,मुकडेगा,संबलपुरी,तमनार, रोडोपाली मण्डल के लगभग 8 सौ भाजपा पदाधिकारियों वरिष्ठ कार्यकर्ता,महिला युवाओ किसानो की उपस्थिति रही।


