तमनार
तमनार तहसील के मिलुपारा – सकता सड़क में गढ्ढों से लोगो को आवागमन में हो रही भारी परेशानी

तमनार तहसील के मिलुपारा – सकता सड़क में गढ्ढों से लोगो को आवागमन में हो रही भारी परेशानी
तमनार @ संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल
केलो नदी के किनारे कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य मिलुपारा – सकता सड़क में गढ्ढों से लोगो को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इन गढ्ढों से कई बाइक सवारों का दुर्घटना हो चुका है शासन प्रशासन व स्थानीय उद्योग प्रबंधन द्वारा मरम्मत नही कराया जा रहा है।

सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बाह रहा है।सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे बड़ा हादसा को आमंत्रण दे रहे है।29 जुलाई 2021 को ग्रामीणों ने बताया कि जरा सी बरसात होते गढ्ढों,डस्ट कीचड़ से पैदल राहगीर,मोटर सायकल यात्री के लिए चलना मुश्किल हो रहा है।


