
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में 6 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमें लैलूंगा ब्लाक से 3, बरमकेला से एक, तमनार से एक और धर्मजयगढ़ से एक मरीज शामिल है. इसके अलावा जांजगीर चांपा का मरीज रायगढ़ केजीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई जिसकी पुष्टि रायगढ़ के सीएमएचओ एस एन केसरी ने की है नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जो ग्राम पंचायत ढोर्रोबीजा क्वारँटाइन सेंटर में थे। तीनो व्यक्ति कंझारी के रहने वाले हैं। जो प्रवासी मजदूर हैं।कुछ दिन पहले ही झाँसी से वापस आए थे।


