जशपुर टांगरगांव स्टील प्लांट की 4 अगस्त को होनी वाली जनसुनवाई स्थगित ..

टांगरगांव स्टील प्लांट की 4 अगस्त को होनी वाली जनसुनवाई स्थगित .. कोविड-19 एवं वर्षा को देखते हुए कलेक्टर महादेव कावरे ने टाँगरगांव स्टील प्लांट की 04 अगस्त को आयोजित जनसुनवाई को स्थगित किया
जशपुर @ संदेशा 24 जशपुर जिले के टांगरगांव में 660 करोड़ की लागत से बनने वाले स्टील प्लांट को लेकर ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद 4 अगस्त को होने वाली जनसुनवाई को स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें के कलेक्टर और एसपी के सामने ग्रामीणों ने भारी विरोध किया है। वहीं अब यहां से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिसमें कोविड-19 एवं वर्षा को देखते हुए कलेक्टर महादेव कावरे ने टाँगरगांव स्टील प्लांट की 04 अगस्त को आयोजित जनसुनवाई को स्थगित किया गया।
आपको बता दें कि कांसाबेल तहसील के ग्राम पंचायत टांगरगांव में प्रस्तावित स्टील प्लांट के विरोध में भारतीय जनता पार्टी खुल कर सामने आयी थी। वहीं कांग्रेस के भी जनप्रतिनिधियों ने भी विरोध किया था।


