सीएचसी तमनार अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में 30 जुलाई को टीकाकरण महाभियान में 240 लोगो को लगाई गई कोरोना टीका

सीएचसी तमनार अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में 30 जुलाई को टीकाकरण महाभियान में 240 लोगो को लगाई गई कोरोना टीका

तमनार @ संदेशा 24 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अन्तर्गत 30 जुलाई को औद्योगिक क्षेत्र फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल, एसईसीएल,नलवा प्लांट व ओपी यूनिवर्सिटी पूंजीपथरा एवं हाई स्कूल तमनार में टीकाकरण महाभियान के तहत 240 लोगो को कोरोना टीका लगाई गई। 31 जुलाई को 18 प्लस सेकेंड डोज औद्योगिक क्षेत्र फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल, ओपी यूनिवर्सिटी पूंजीपथरा एवं हाई स्कूल तमनार में लगाई जाएगी। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन अनुसार रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह के दिशा निर्देश में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी,डीआईओ डॉ भानुप्रताप पटेल के मार्गदर्शन में डॉ डीएस पैकरा बीएमओ के नेतृत्व में तमनार ब्लाक में लक्ष्य प्राप्ति की जा चुकी है।औद्योगिक प्रबंधनों की आग्रह पर औद्योगिक क्षेत्र में छुटे व्यक्तियों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑनलाइन निगरानी के तैयार प्लेटफॉर्म को-विन में आवश्यक डाटा भरने के साथ ही वैक्सीन लगाने वाले दल के सदस्यों द्वारा सेवाएं दी जा रही है।वेक्सिनेशन सेंटर में वेरिफाइड रूम वेटिंग रूम में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते कतारबद्ध वेक्सिनेशन की जा रही है।सोशल डिस्टनसिंग का पालन,मास्क का उपयोग एवं हेड़वास सेनेटाइजर अनिवार्यता की गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में 30 जुलाई को आरटीपीसीआर टेस्ट 26 एवं एंटीजन टेस्ट 105 कुल 131व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया गया। टेस्ट में सभी ब्यक्ति रिपोर्ट नेगेटिव की पुष्टि डॉ डीएस पैकरा बीएमओ द्वारा की गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में हर दिन आरटीपीएसआर,एंटीजन,त्रुनाट टेस्ट किया जा रहा है।



