तमनार में अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम माता उन्मुखीकरण का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

तमनार में अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम माता उन्मुखीकरण का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

तमनार @ संदेशा 24 विकासखंड तमनार में दिनांक 31.7.2021 को समस्त प्राथमिक शालाओं के कक्षा पहली से तीसरी पढ़ाने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम माता उन्मुखीकरण का प्रशिक्षण ऑनलाइन दिया गया जिसमें विकासखंड के बी ई ओ, ए बी ई ओ, बीआरपी, समस्त सीएससी भी शामिल हुए।
अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों को विस्तृत जानकारी दिया गया और सभी गतिविधियों के बारे में बताया गया। और 2 अगस्त से इस कार्यक्रम को सभी स्कूलों में संचालन करने के लिए भी कहा गया।
यह कार्यक्रम पवित्रा गुप्ता के नेतृत्व में और सूरजमति राठिया,जागृति साहू,फुलसिता भगत,उर्सिला टोप्पो,दुरपती साहू, कुसुमलता पटेल, खीरो गुप्ता, कंचना सिदार एवं सरिता साव के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।



