तमनार
ग्रीन जोन में चल रहे तमनार ब्लॉक के इस गांव में मिले 1 कोरोना मरीज..01 कोरोना पॉजिटिव मरीज की हुई पुष्टि..!

रायगढ़ जिले के तमनार ब्लाक में भी अब कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। तमनार ब्लाक जो कि बीते कई महीनों तक कोरोना वायरस से मुक्त था और ग्रीन जोन में था लेकिन आज पूंजीपथरा के क्वॉरेंटाइन सेंटर में गाजीपुर उत्तर प्रदेश से 6 तारीख को आई एक महिला के स्वाब का सैंपल 8 तारीख को ली गई थी और उसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। वहीं आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
जहां मौके पर घरघोड़ा एस डी एम ए के मार्बल, तमनार नायब तहसीलदार सुश्री अनुराधा पटेल, पूंजीपथरा टी आई अमित सिंह, तमनार बी एम ओ डॉ डी एस पैंकरा पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित कर इलाके को सील कर रहे हैं वहीं आसपास के लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं संक्रमित को मेकाहारा रायगढ़ रिफर कर दिया गया है।


