तमनार पुलिस ने बिना मास्क,हेलमेट के घूम रहे 7 लोगो के खिलाफ चलानी कार्रवाई करते अर्थदंड वसूला,

तमनार पुलिस ने बिना मास्क,हेलमेट के घूम रहे 7 लोगो के खिलाफ चलानी कार्रवाई करते अर्थदंड वसूला
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 2.8.2021 थाना तमनार क्षेत्र में रायगढ़ पुलिस श्री अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश में टीआई एलपी पटेल के नेतृत्व में तमनार पुलिस टीम ने बिना मास्क के घूम रहे 7 लोगो से 3,500 रुपये चलानी कार्रवाही करते अर्थदंड वसूला गया।
जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु कोविड 19 मियमो के पालन मास्क लगाना अन्य दिशा निर्देश जारी किया गया है।
तमनार पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राम मन्दिर चौक तमनार के पास बिना मॉस्क,बिना हेलमेट लगाए 3 सवार दोपहिया चालको पर चलान काट कर चेतावनी दिया गया है।उन्होंने बताया कि बिना मास्क लगाये यदि कोई व्यक्ति सड़कों पर नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एम वी एक्ट के तहत बिना हेलमेट,बिना कागजात वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूल की जाएगी।


