धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस ने विधायक कार्यालय में पं.रविशंकर एवं विद्याचरण शुक्ल मनाई जयंती कार्यक्रम

धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस ने विधायक कार्यालय में पं.रविशंकर एवं विद्याचरण शुक्ल मनाई जयंती कार्यक्रम
@ देश के विकास में दोनो महान विभूतियों का योगदान अविस्मरणीय – रितुराज सिंह

धरमजयगढ़ @ संदेशा 24 (शेख आलम) 2 अगस्त 2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम सीएम पं.रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की जयंती मनाई गई।जयंती कार्यक्रम की शुरुआत विधायक कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. पं. रविशंकर शुक्ल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. विद्याचरण शुक्ल के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया।कांग्रेस अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने कहा कि पं.रवि शंकर शुक्ल का जन्म 2 अगस्त 1877 को सागर में हुआ था। उनकी शिक्षा सागर तथा रायपुर में हुई। स्नातक करने के बाद कानून की शिक्षा प्राप्त की। कानून की परीक्षा पास करने के बाद राजनांदगांव में उन्होंने वकालत शुरू की।देश सेवा के ध्येय से वे सक्रिय राजनीति में प्रविष्ट हुए तथा रायपुर में रहने लगे।वे लोकमान्य तिलक के विचारों से प्रभावित थे एवं उनके द्वारा संचालित ‘होम रूल आंदोलन’ का समर्थन किया।

अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने स्वतंत्रता के बाद रियासतों के विलय में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पं.रविशंकर शुक्ल को आधुनिक मध्यप्रदेश का निर्माता कहा जाता है।विद्याचरण शुक्ल 9 बार सांसद निर्वाचित होकर केंद्र में मंत्री रहे।जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष युसूफ छाया ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के उत्थान के लिए शुक्ल परिवार का योगदान अविस्मरणीय है।वरिष्ठ कांग्रेसी निशिकांत अग्निहोत्री ने कहा कि किसानों के आर्थिक विकास की आधारशिला की स्थापना में विद्याचरण शुक्ल जी ने मुख्य भूमिका निभाई है, उन्होंने छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट के स्थापना में पं. रविशंकर शुक्ल के योगदान में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू से जुड़े रोचक किस्से को भी स्मरण करते हुए उद्धृत किया।उन्होंने दोनों महान विभूतियों को छत्तीसगढ़ के विकास में उनके योगदान को अतुलनीय बताया।आज के कार्यक्रम में एल्डरमेन श्याम साहू, एल्डरमेन महेश जेठवानी,एडवोकेट शिवेन्द्र भारद्वाज,राजकुमार मिश्रा,सुरेश केस्पोट्टा,मुन्ना माली,घसिया राम,दिलीप सारथी,संतोष प्रधान,राकेश घोष, भवानी सोनी,रोहित तिर्की राजीव,अग्रवाल,सद्दाम हुसैन,अमित आनंद,अखिलेश जैकब,राफेल टोप्पो, संतोष पांडे, दीपक हलदार, दीपक इजारदार, समीर, रेहान, ताम्रध्वज नायक, हेतराम सहित बड़ी तादात में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

