जन सेवा समिति तमनार द्वारा हाई स्कूल मैदान परिसर में किया गया छायादार व फलदार पौधरोपण

जन सेवा समिति तमनार द्वारा हाई स्कूल मैदान परिसर में किया गया छायादार व फलदार पौधरोपण

तमनार @ संदेशा 24 जन सेवा समिति तमनार द्वारा जनपद पंचायत तमनार में 1500 पौधरोपण कर संरक्षण संवर्धन के संकल्प लिया गया है।जनप्रतिनिधियों पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन करने संकल्पित हुए। शासकीय हाई स्कूल तमनार मैदान परिसर में छायादार व फलदार पौधरोपण किया गया। जनपद तमनार में सभी ब्यक्ति एक पौधरोपण कर संरक्षण संवर्धन करने आव्हान किया गया। पूरे छत्तीसगढ़ में भी शासन द्वारा वृक्षारोपण प्रोत्साहन अभियान चलाया जा रहा है।

पौधरोपण शुभारम्भ पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया,भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक,भाजपा नेता गोकुलानन्द पटनायक,भाजपा मण्डलाध्यक्ष जतिंन साव,डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया,बीडीसी ममता साव,गायत्री बेहरा, पुष्पा श्रीवास,अरुण राय, स्वरूप पटनायक,योगेश गुप्ता,रामचरण कुम्भकार,डिलेश्वर साव,एवं जनसेवा समिति अध्यक्ष दीपक पटनायक,सचिव सोहन निषाद, भुवन दास, बीसी सिदार,कृष्णा पड़िहारी,डिलेश्वर साव,विकास यादव,भोज राम चौहान,शीतल दास लक्ष्मण दास,बनमाली कुम्भकार,सहदेव प्रजा एवं समिति कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


