

रायगढ़ संदेशा@दुलेंद्र पटेल 10.07.2020
जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। आज रायगढ़ के कोविड अस्पताल में एक कोरोना मरीज की इलाज के दौरान मौत भी हो गई। वह जांजगीर के हसौद का रहने वाला था। उसे दो दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड अस्पताल में भर्ती की गई थी। बताया जाता है कि उसे सांस लेने में दिक्कत थी। वहीं आज जिले में 6 नए कोरोना मरीज भी मिले हैं।
आज मील कोरोना मरीजों में 3 मरीज लैलूंगा से हैं, एक तमनार, एक बरमकेला व एक धरमजयगढ़ से है। बरमकेला का मरीज पहले से KGH में भर्ती था उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं बाकी के मरीज पहले से क्वारंटाइन थे जबकि तमनार का मरीज होम आइसोलेशन में था।
बरमकेला के जिस मरीज को कोरोना पाया गया है वह गांव में एक झोला छाप डॉक्टर से इलाज करा रहा था, वह डॉक्टर अभी भी।लोगों का इलाज कर ही रहा है, ऐसे में वह पता नहीं कितने लोगों के संपर्क में आ चुका होगा।


