छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन तमनार द्वारा नव पदस्थ बीईओ सिदार का अभिनन्दन

छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन तमनार द्वारा नव पदस्थ बीईओ सिदार का अभिनन्दन
? बीईओ सिदार द्वारा शिक्षको के समस्याओं,पेंशन प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही करने पर संघ ने जताया आभार

तमनार @ संदेशा 24 # दुलेन्द्र पटेल 4.8.2021 छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन विकास खण्ड तमनार का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश सह सचिव सपना दुबे प्रदेश संगठन सह सचिव बिनेश भगत,मंजू पुरसेठ प्रांतीय महिला प्रतिनिधि के उपस्थिति में नोहर सिंह सिदार जिला सचिव सह तमनार प्रमुख के नेतृत्व में तमनार ब्लॉक के नव पदस्थ बीईओ एफ़.एल.सिदार जी का पुष्पगुच्छ से अभिनन्दन किया गया।
संघ ने तमनार के शिक्षकों की समस्याओं विशेषकर कार्यालय द्वारा समय समय पर विभिन्न कार्यो हेतु विभिन्न चैनल के माध्यम पूर्व में किया गया अनावश्यक राशि उगाही पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक कर्मचारी हित मे खुली चर्चा किया जिस पर बीईओ तमनार द्वारा संगठन को आश्वस्त किया गया। पेंशन प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही करने वाले तमनार बीईओ सिदार जी का प्रतिनिधिमण्डल खुले मन से किया आभार व्यक्त किया गया। चर्चा के दौरान ही शिक्षको की छोटी मोटी स्थानीय समस्याओं पर त्वरित निराकरण का पहल कर नव पदस्थ बीईओ ने शिक्षकों के समक्ष एक विश्वास स्थापित किया।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल में सपना दुबे प्रदेश सह सचिव,बिनेश भगत प्रदेश संगठन सह सचिव,मंजू पुरसेठ प्रांतीय महिला प्रतिनिधि,नोहर सिंह सिदार जिला सचिव तमनार प्रभारी, मनोज कुमार पटेल रायगढ़ ब्लॉक सचिव,रुद्रपताप पुरसेठ, हेतराम पटेल ब्लॉक उपाध्यक्ष, सच्चिदानंद पुरसेठ ब्लॉक उपाध्यक्ष, गुरुचरण भगत ब्लॉक सह सचिव, श्याम कुमार पटेल सहित अन्य टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


