तमनार
रेंगालबहरी – घरघोड़ा सड़क में कीचड़ गढ्ढों से लोगो को आवागमन में हो रही भारी परेशानी

रेंगालबहरी – घरघोड़ा सड़क में कीचड़ गढ्ढों से लोगो को आवागमन में हो रही भारी परेशानी

तमनार @ संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल
रेंगालबहरी – घरघोड़ा सड़क में गढ्ढों से लोगो को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इन गढ्ढों से कई बाइक सवारों का दुर्घटना हो चुका है लेकिन प्रधानमंत्री सड़क ठेकेदार व शासन प्रशासन द्वारा मरम्मत नही कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बाह रहा है।सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे बड़ा हादसा को आमंत्रण दे रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाइन में लगे वाहनों के कारण बड़े बड़े गढ्ढे हो गए है।जरा सी बरसात होते गढ्ढों,डस्ट कीचड़ से पैदल राहगीर,मोटर सायकिल यात्री के लिए चलना मुश्किल हो रहा है। कई दुर्घटनाएं घट रही हैं।ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क ठेकेदार व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराकर अभिलम्ब जीर्णोद्धार कराने मांग की गई है।


