तमनार
लोहे का कत्ता लेकर बंजारी मंदिर के पास घूम रहे युवक पर पूंजीपथरा पुलिस ने की आर्म्स एक्ट कार्रवाई

लोहे का कत्ता लेकर बंजारी मंदिर के पास घूम रहे युवक पर पूंजीपथरा पुलिस ने की आर्म्स एक्ट कार्रवाई
तमनार @ संदेशा 24 थाना पूंजीपथरा में पदस्थ उप निरीक्षक एम.डी. जायसवाल को 3 .8.2021 को उनके बीट क्षेत्र बंजारी मंदिर के पास एक युवक धारधार लोहे का कत्ता लेकर लोगों को डराने –धमकाने की सूचना मिली । सूचना पर तत्काल उप निरीक्षक जायसवाल, प्रधान आरक्षक गौतम ठाकुर, आरक्षक अदिकंद प्रधान के साथ मौके पर जाकर सुरक्षात्मक उपाय कर संदिग्ध युवक को कत्ता के साथ पकड़े । पकड़ा गया युवक अपना नाम सोनु चौहान उर्फ शनि पिता सल्फु चौहान उम्र 26 वर्ष सा. किरोडीमल इंदिरा आवास का बताया जिसके कब्जे से जप्त एक लोहे का कत्ता जिसकी लंबाई करीब 10 इंच और चौडाई 02 इंच है । आरोपी के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है ।

