प्रयास समिति तमनार द्वारा तुर्रीबाग देवगांव में किया गया पौधरोपण

प्रयास समिति तमनार द्वारा तुर्रीबाग देवगांव में किया गया पौधरोपण

तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 5.8.2021 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत तमनार के ग्राम देवगांव स्थित तुर्री बाग में प्रयास समिति तमनार के सदस्य कार्यकर्ताओ द्वारा लगभग 200 फलदार छायादार पौधरोपण किया गया।पर्यावरण सुरक्षा हेतु पौधरोपण कर संरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया गया।
ग्राम देवगांव में वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नरसिंह साहू,राजेश पटनायक गुरुजी,धरमवीर साव गुरुजी व कार्यकर्ताओ द्वारा वन के देवी देवताओं को श्रीफल अगरबत्ती से पूजा अर्चना कर आंवला का पहला पेड़ लगाकर शुभारंभ किय।

लगभग 200 फलदार छायादार लगाया गया एवं संरक्षण संवर्धन प्रयास समिति द्वारा संकल्प लिया गया।इस अवसर पर राजेश पटनायक,धरम साव, डी पी पटेल,वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नरसिंह साहू,पंकज,जेबनुस अनिल, टीकाराम,विनित,गुलशन,
लक्ष्मी,नवकेतन,आकाश,
अमन विशाल ,प्रकाश,दिलेन्द्र,
कौशल ओम,सूरज ,राज,जगन्ना एवं अन्य सदस्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


