WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

गोठानों में तैयार वर्मी कम्पोस्ट का समितियों में करवाएं भण्डारण-कलेक्टर भीम सिंह

गोठानों में तैयार वर्मी कम्पोस्ट का समितियों में करवाएं भण्डारण-कलेक्टर भीम सिंह

धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों का राजीव गांधी किसान न्याय योजना में पंजीयन करें पूरा
मौसमी बीमारियों के मद्देनजर पशुधन के उपचार और टीकाकरण के समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

रायगढ़ @ संदेशा 24 कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि, पशुपालन, मछली पालन, उद्यान एवं रेशम विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में अधिकारियों से गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जिले के सक्रिय गोठानों में गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गोठानों में कम्पोस्ट उत्पादन के दौरान कम्पोस्ट की गुणवत्ता और कन्वर्शन रेशिओ का विशेष ध्यान रखा जाये। जिन

गोठानों में कम्पोस्ट तैयार है वहां से जल्द उठाव करवा कर सहकारी समितियों में भण्डारण करवाने के निर्देश उन्होंने दिए। जिससे कि किसानों को कम्पोस्ट का विक्रय किया जा सके। साथ ही खरीदे जा रहे गोबर से कम्पोस्ट बनाने हेतु गोठानों में वर्मी पिट खाली हो। उन्होंने कहा कि यह कृषि कार्यों के लिहाज से पीक समय है ऐसे में कम्पोस्ट निर्माण के साथ पैकेजिंग के लिए सभी गोठानों में पर्याप्त मात्रा में बैग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने उपसंचालक कृषि श्री भगत को दिए। साथ ही साथ ही सभी विकास खंडस्तरीय कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे तैयार कम्पोस्ट का भण्डारण समितियों में करवाएं और कहीं भी पैकेजिंग के लिए बैग की कमी हो तो तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करें, ताकि अविलम्ब समुचित व्यवस्था की जा सके।

कलेक्टर श्री सिंह में बैठक के दौरान गोठान में कार्यरत महिला समूहों के कामकाज की भी समीक्षा की और जो सही समूह सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं उसे बदलने के लिए निर्देशित किया। बारिश के मद्देनजर उन्होंने गोबर खरीदी कम्पोस्ट निर्माण के लिए जरुरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके लिए जिन गोठानों में स्थायी शेड निर्माण अपूर्ण हैं या नही हो पाए हैं वहां अस्थायी शेड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक गोठान का जिलास्तरीय अधिकारियों से वेरिफिकेशन करवाने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में किसानों द्वारा धान के बदले अन्य फसल लगाने हेतु सहमति के आधार पर बोआई की समीक्षा की। उन्होंने सभी विकासखंडों के वरिष्ट कृषि अधिकारियों से लक्ष्य के अनुसार किसानों के द्वारा लगाए गए फसल की जानकारी ली। जिन विकासखंडों में कार्य धीमी गति से चल रहा है वहां काम में तेजी लाने के निर्देश उन्होंने दिए। बैठक में उन्होंने इन सभी किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना में पंजीयन करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने किसानों द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण की जानकारी भी ली। उन्होंने सभी किसानों की विस्तृत जानकारी संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में विकासखंडवार बारिश की जानकारी ली। उन्होंने जिन स्थानों पर कम बारिश हुयी इसके साथ कितने ऋणी एवं अऋणी किसानों द्वारा फसल बीमा करवाया गया है, इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने किसानों को फसल बीमा करवाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। साथ ही प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के संबंध में भी कृषि अधिकारियों से जानकारी ली।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में पशुधन विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। विभाग द्वारा पशुओं के बीमारी व उपचार के संबध में की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि मानसून के समय पशु प्राय: गलघोटू एवं एकटंगिया बीमारी के चपेट में आते हैं। उन्होंने बताया कि इससे बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने मछली पालन विभाग एवं रेशम विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में उप संचालक कृषि श्री एल.एम.भगत, उप पंजीयक सहकारिता श्री सुरेन्द्र गोंड़, सहायक संचालक मत्स्य श्री एम.के.पाटले, उप संचालक पशुपालन डॉ.आर.एच.पाण्डेय, रेशम अधिकारी श्री एस.एस.कंवर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, ब्लैक ... सूने मकान में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिर... महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय सम... श्री रामलला दर्शन योजना: रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्... माटी से गढ़ी नई पहचान, बांसनपाली की मालती कुंभकार बनीं ‘लखपति ... अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी-क... जनविश्वास और त्वरित समाधान का प्रभावी अभियान बना सुशासन तिहार किसानों और हितग्राहियों को ऋण के लिए भटकना नहीं पड़े-कलेक्टर सुशासन तिहार: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता और बाजार से जुड़न... धौराभांठा में जेपीएल द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सर्टिफिके...