केन्द्र की भाजपा सरकार के किसान विरोधी नीति व रसायनिक खाद की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, सौपा ज्ञापन

केन्द्र की भाजपा सरकार के किसान विरोधी नीति व रसायनिक खाद की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना, सौपा ज्ञापन
तमनार 7.8.2021 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के अगुवाई में ब्लाक कांग्रेस पार्टी तमनार ने 7 अगस्त 2021 को मंगलम भवन तमनार में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
पूरे प्रदेश में किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है। कांग्रेस का दावा है कि इसकी जिम्मेदार केंद्र की भाजपा सरकार है जो समय पर खाद की सप्लाय नहीं कर रही।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि किसानों को तत्काल राहत पहुंचायें और छत्तीसगढ़ को अविलंब भरपूर मात्रा में खाद मुहैया करायें इसे लेकर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया।
ब्लॉक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल ने कहाकि राज्य सरकार ने 2021 के खरीफ सीजन के लिये केन्द्र सरकार से 11.75 लाख टन रासायनिक उर्वरकों की मांग की थी। जुलाई तक छत्तीसगढ़ को मात्र 5.26 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद दी गई। बीते 6 सालों की तुलना में इस साल खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को अब तक रासायनिक उर्वरकों की आधी-अधूरी मात्रा ही मिल पाई है, जिससे राज्य में किसानों की मांग के अनुसार रासायनिक उर्वरकों की पूर्ति में दिक्कत हो रही है। छत्तीसगढ़ में खाद की कमी के लिये भाजपा की केन्द्र सरकार ही जिम्मेदार है।
धरना प्रदर्शन में घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष शिव शर्मा, सुरेंद्र सिंह सिदार, कैलाश गुप्ता, मकुंद मुरारी पटनायक,बबलू साहू,माणिक चंद पटनायक ने केन्द्र की भाजपा मोदी सरकार के किसान विरोधी नीति व रसायनिक खाद की समस्या को लेकर जमकर आवाज बुलंद किया गया।धरना प्रदर्शन ज्ञापन में ब्लाक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष शिव शर्मा,कांग्रेस किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिदार,पीसीसी सदस्य कैलाश गुप्ता,पूर्व डीडीसी वरिष्ठ कांग्रेसी मकुंद मुरारी पटनायक,बबलू साहू,माणिक चंद पटनायक,पूर्व जनपद अध्यक्ष बसंत पटनायक,सरपंच ग़ुलापी सिदार,बीडीसी सम्पति सिदार,बीडीसी भूमिका मालाकार,मनीष ठेठवार,शांति यादव, बादल साव,कमलेश महाराज,जयदयाल बेहरा,हेम पटेल, मिनकेतन पटेल,रामु दास, गंगा राम पोर्ते अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी,युवा,महिला मोर्चा एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

