ग्राम जीवरी गौठान में हरेली त्यौहार पर विविध कार्यकम किया गया आयोजित

ग्राम जीवरी गौठान में हरेली त्यौहार पर विविध कार्यकम किया गया आयोजित

तमनार @ संदेशा 24
केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत तमनार के दर्जनों गांव के गौठान में 8 अगस्त को हरेली त्यौहार गौठान समिति जनप्रतिनिधियों ग्रामवासियो के साथ मनाया गया। गौठान में
कृषि औजार गाय माता की पूजा अर्चना कर पशुपालको,समिति,स्व सहायता समूह द्वारा विशेष कर कुर्सी दौड़, फुगड़ी, रस्साकशी, गेड़ी दौड़, लाठी खींच, प्रतियोगिता कार्यक्रम रखा गया तथा प्रथम एवं द्वितीय विजेता को करारोपण अधिकारी भागीरथी डनसेना द्वारा पुरस्कृत किया।

फलदार छायादार पौधरोपण कर भुईया महतारी को हरियाली करने का संकल्प लिया गया।
ग्राम पंचायत जीवरी गोठान में हरेली त्यौहार कार्यक्रम में क्षेत्रीय करारोपण अधिकारी बी.आर. डनसेना जी गोठान अध्यक्ष कीर्तिराम, सरपंच गुरुवारी राठिया, उपसरपंच कुंती साहू तथा सभी पंचगण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, महिला स्व- सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य तथा पंचायत सचिव गनपत राठिया एवं ग्राम के गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।


