तमनार गौठान में सभी विभागीय प्रमुख शामिल होकर मनाया हरेली तिहार

तमनार गौठान में सभी विभागीय प्रमुख शामिल होकर मनाया हरेली तिहार

तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत तमनार के गौठान में 8 अगस्त को हरेली त्यौहार गौठान समिति,सभी विभागीय प्रमुख,जनप्रतिनिधियों ग्रामवासियो के साथ मनाया गया।गौठान में
कृषि औजार व गाय माता की पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर विविध पारम्परिक खेलों का आयोजन किया गया। विभागीय

अधिकारी कर्मचारी, पशुपालको,समिति,स्व सहायता समूह द्वारा फलदार छायादार पौधरोपण कर धरती माता को हरीतिमा बनाने का संकल्प लिया गया।
छत्तीसगढ़ का पहला पर्व हरेली जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। आज इस पर्व पर अच्छी फसल की कामना करते हुए सुख और समृद्धि के लिए परंपरा के अनुसार पूजा विधान संपन्न किया गया।कार्यक्रम में गौठान समिति अध्यक्ष मुकुंद मुरारी पटनायक,सरपंच ग़ुलापी सिदार,सीईओ सोम,तहसीलदार टीआर कश्यप,पशु चिकित्सक डॉ जेएल कुशवाहा,डॉ बीपी सिदार,पीओ कमलेश,
सचिव प्रभात मिश्रा,
सुशील पैकरा,कृषि व उद्यान एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी,स्व सहायता समूह व गौठान समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।


