डीजल,पेट्रोल के बढते दाम के खिलाफ महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रर्दशन कर राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

डीजल,पेट्रोल के बढते दाम के खिलाफ महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रर्दशन कर राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

कोरोना संकट काल मे डीजल पेट्रोल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता को हो रही भारी परेशानी – विधायक चक्रधर सिंह सिदार

🔹 केंद्र सरकार डीजल,पेट्रोल,रसोई गैस की मूल्य वृद्धि वापस ले अन्यथा करेंगे आंदोलन -विद्यावती सिदार
संदेशा तमनार @ पुष्पेंद्र पटेल 10.7.2020 छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम व महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार कुशल मार्गदर्शन में 10 जुलाई को जिला महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विद्यावती कुंजबिहारी सिदार के नेतृत्व में देश मे लगातार बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दाम को लेकर तमनार के साहु सदन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व रैली निकालकर तहसील कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि आज देश मे केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा डीजल पेट्रोल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता पर असर पड़ रहा है। जीवन अस्त व्यस्त हालत खराब होते जा रहा है एक तो देश मे कोरोना की मार ऊपर से डीजल पेट्रोल की मार से आम जन पर काफी असर पड़ा है।आने वाले दिनों में यदि दामों में कमी नहीं होती है तो केंद्र सरकार के खिलाफ आगे और उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विद्यावती कुंजबिहारी सिदार ने कहाकि केंद्र सरकार देश की आम जनता को झूठी दिलासा देकर सत्ता में आई केंद्र की मोदी सरकार जब सत्ता के पहले सड़क पर जाम प्रदर्शन करने वाली भाजपा के महान हस्ती लोग आज चुप मौन क्यो बैठी है जो विपक्ष में बड़ी बड़ी बातें करने वाले आज जब सरकार में है फिर भी महंगाई कम क्यो नही हो रहा है घटाने के बजाय पेट्रोल डीजल के दाम को लगातार बढ़ाते जा रही है।
मोदी सरकार की नाकामी बताते हुए मोदी सरकार के विफलता को प्रदर्शन के माध्यम से गिनाया गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल ने कहाकि देश मे पहली बार पेट्रोल के दाम से डीजल के दाम आगे निकला देश के व्यापार पर बुरा असर पड़ा है एक तो लॉक डाउन का असर ऊपर से बढ़ती महंगाई की मार से पूरी अर्थव्यवस्था चौपट होती जा रही है।अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार के महंगाई के खिलाफ वक्ताओं ने जमकर बखान करते हुए उनके कमियों को गिनाकर बढ़े दाम वापस लेने के लिए बात कही गई। पीसीसी सदस्य कैलाश गुप्ता ने कहाकि अच्छे दिनों की झाँसा देकर आई बीजेपी की सरकार क्या ये अच्छे दिन है कहाँ चुप बैठे हैं आज क्या उनको दिखाई नही दे रहा है।उसी के चलते आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार के द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठा गया है।मुकंद मुरारी पटनायक ने सरकार को जमकर कोसते हुए केंद्र की मोदी सरकार से डीजल पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लेने की माँग करते हुए राहत दिलाने को कहा। धरना प्रदर्शन रैली ज्ञापन में भारी संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


