तमनार
अदाणी फाउंडेशन द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर करमा पत्रिका का विमोचन व नृत्यको का किया गया सम्मान

अदाणी फाउंडेशन द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर करमा पत्रिका का विमोचन व नृत्यको का किया गया सम्मान

तमनार @ संदेशा 24 अदाणी फाउंडेशन रायगढ़ द्वारा मूल आदिवासी संस्कृति सभ्यता,मान्यताओं व परंपराओं के गौरव व सम्मान का उत्सव विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी नृत्य *करमा* का आयोजन किया गया,

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार थे, इस अवसर पर *करमा* नृत्य के ऊपर आधारित पत्रिका का प्रकाशन अदाणी फाउंडेशन टीम के द्वारा किया जिसका विमोचन विधायक जी और अडानी क्लस्टर हेड श्री मुकेश सक्सेना जी एवं अतिथियो के द्वारा किया गया।

करमा नृत्य में विजयी टीम को सम्मानित किया गया.इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह सिदार, बिहारी पटेल, मुकुंद मुरारी पटनायक गुलापी सिदार, अरुण राय, जागेश सिदार, रूपेश पटेल अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।


