जनपद पंचायत तमनार में विश्व आदिवासी दिवस पर 60 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा किया गया वितरण

जनपद पंचायत तमनार में विश्व आदिवासी दिवस पर 60 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा किया गया वितरण

तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत तमनार के सुमता सभा कक्ष में 9अगस्त 2021विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में लैलूंगा विधायक चक्रधरसिंह सिदार की गरिमामयी उपस्थिति 60 लोगो को वन अधिकार पट्टा का वितरण किया गया।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य तथा विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव उपस्थिति रहे। इस अवसर पर लैलूंगा विधायक चक्रधरसिंह सिदार ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस और मूलनिवासी दिवस भी है, इस अवसर पर शासन की योजना से 60 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा का वितरण किया गया है। वन अधिकार पट्टा मिलने से आदिवासियों का सामाजिक आर्थिक स्तर मजबूत होगा। तमनार केलो,कुरकुट सहित वनांचल क्षेत्रों में निवासरत लगभग 60 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा का वितरण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया,तहसीलदार टीआर कश्यप,बीडीसी सम्पति सिदार,सरपंच ग़ुलापी सिदार,जगन्नाथ सिदार,ब्लॉक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल, मुकुंद मुरारी पटनायक,माणिकचंद पटनायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वन अधिकार पट्टा हितग्राहियों की उपस्थिति रही।


