
संदेशा रायगढ़ @पुष्पेंद्र पटेल 10.07.2020
धनागर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद संपर्क में आये लोगो का किया गया जांच
रायगढ़ जिले के ग्राम धनागर निवासी युवक इलाज कराने के लिए रायपुर गया था।युवक की रायपुर में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक को रायपुर के कोविड-19 हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उसके संपर्क आये लोगो की ब्लड सेम्पल RTPCR के माध्यम जांच हेतु भेजा गया और उन्हें होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

उसके घर के आसपास गली को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। धनागर गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण लोगो में भय का माहौल देखा जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधियो द्वारा आम नागरिकों को घर मे सुरक्षित रहने आव्हान किया जा रहा है।


