हाथी ने फिर एक ग्रामीण की ले ली जान

हाथी ने फिर एक ग्रामीण की ले ली जानधरमजयगढ़ @ संदेशा 24।शेख आलम की रिपोर्ट 11/08/21
धरमजयगढ़ के ओंगना गांव में घर के दहलीज में ग्रामीण युवक को हाथी ने पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट वन व पुलिस अमला आगे की कार्यवाई कर रहे हैं।
धरमजयगढ़- धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के लिए दहशत का पर्याय बन चुके हाथियों के आतंक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।पूरा क्षेत्र हांथियों से थर्राया हुआ है क्षेत्र से आए दिन हाथियों से फसल व मकान नुकसानी की ख़बर आ रही है वहीं जनहानि की ख़बर भी नही थम रही है जानमाल को नुकसान पहुचाए जाने की घटना मानो ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी की बात होती जा रही है।
धरमजयगढ़ के ओंगना गांव में बीती रात हाथी के हमले से एक युवक की घर के दहलीज में मौत हो गई हाथी घर घुसकर ग्रामीण युवक को मौत के घाट उतार दिया विभागीय अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात क़रीब 2 बजे मोहित राम यादव लघुशंका के लिए निकला था, उसी वक़्त वहाँ पहले से मौजूद हाथी उसके जद में आ गया और युवक मोहित राम को सूंड से उठाकर पटक दिया।ग्रामीणों ने जैसे तैसे हाथी को भगाया और युवक को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान उसकी मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि मृतक के घर के आंगन में हाथी के पदचिह्न एवं दीवार पर हाथी दांत के निशान भी मौजूद हैं।विभाग द्वारा मृतक की पत्नी को तात्कालिक सहायता के रूप में 25000 रुपये की राशि प्रदान की गई है।वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
डिप्टी रेंजर श्याम सुंदर डनसेना ।
