तमनार में नवोदय विद्यालय कक्षा 6 वीं में प्रवेश परीक्षा हेतु 596 परीक्षार्थी हुए शामिल

तमनार में नवोदय विद्यालय कक्षा 6 वीं में प्रवेश परीक्षा हेतु 596 परीक्षार्थी हुए शामिल
?कोरोना के भय से आधे से कम विद्यार्थी हुए शामिल
तमनार @ संदेशा 24 विकास खण्ड तमनार में 11 अगस्त 2021 को नवोदय विद्यालय समिति जेएनवीएसटी 2021 के लिए कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में 1293 विद्यार्थियों द्वारा फॉर्म भरा गया था जिसमे 596 परीक्षार्थी शामिल हुए 697 अनुपस्थित रहे।पालको ने बताया कि कोरोना के भय से आधे से कम विद्यार्थी शामिल हुए।परीक्षा केंद्रों में सभी सुरक्षा सावधानियों और COVID 19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया।विकास खण्ड तमनार के बीईओ एफ एल सिदार ने बताया कि कोविड़ 19 प्रोटोकॉल का पालन करते शान्तिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न हुआ।विकास खण्ड अन्तर्गत 4 परीक्षा केंद्र बनाया गया था जिसमे हाई स्कूल, आर्दश ग्राम्य भारती,सरस्वती शिशु मंदिर,संत अन्ना स्कूल में 1293 परीक्षार्थी में आज 596 परीक्षार्थी शामिल हुए 697 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

