15 अगस्त ध्वजारोहण के लिए सरकार ने जारी की सूची

15 अगस्त ध्वजारोहण के लिए सरकार ने जारी की सूची
? रायपुर राजधानी मे मुख्यमंत्री बघेल,रायगढ़ में रविन्द्र चौबे,बलौदाबाजार में उमेश पटेल,जशपुर चिन्तामणि महाराज
रायपुर @ संदेशा 24 स्वतंत्रता दिवस पर कौन मंत्री कहाँ झंडारोहण करेगे इसकी सूची सरकार ने जारी कर दी है। रायपुर राजधानी मे जहां स्वयं मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे वहीं रायगढ़, जशपुर सहित सभी जिलों मे ध्वजारोहण के लिए सरकार ने मंत्रियों और संसदीय सचिवों की सूची जारी कर दी है।
रायगढ़ में जहां मंत्री रविन्द्र चौबे ध्वजारोहण करेंगे वहीं जशपुर जिले के लिए चिन्तामणि महाराज को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। बिलासपुर में मंत्री जय सिंह अग्रवाल, कोरबा में प्रेम सिंह टेकाम ध्वजारोहण करेंगे वहीं रायगढ़ जिले के मंत्री उमेश पटेल बलौदाबाजार में ध्वजारोहण करेंगे। उत्तमदन मिंज को ध्वजारोहण के लिए बलरामपुर जाएंगे।

