राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ने तराईमाल में ली जनजाति समाज की बैठक

राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ने तराईमाल में ली जनजाति समाज की बैठक

तमनार @ संदेशा 24 युवा नेता श्री रवि भगत जी का आज केलो बनांचल औद्योगिक क्षेत्र तमनार के केलो नदी से लगा ग्राम तराईमाल में आगमन हुआ ज्ञात हो कि उन्हें हाल ही में
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी द्वारा राष्ट्रीय मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद उनका तराईमाल में प्रथम आगमन था।
रवि भगत ने जनजाति समाज की बैठक ली। बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा की उन्होंने कहा कि इस आधुनिकता के युग मे हमें अपने प्राचीन परंपरा अपने रीति रिवाजों को नही भूलना चाहिए। उन्होंने धर्म परिवर्तन का भी पुरजोर विरोध करते हुए अपनी बात रखी।
श्री रवि भगत जी पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का भी निर्वहन कर चुके है।
बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा सोनू सिदार जी,पूर्व सरपंच तराईमाल अनंतराम भगत जी,सहदेव भगत जी,शांता भगत जी तराईमाल के युवा सरपंच सुश्री लक्ष्मी भगत जी, धनेशराम उरांव जी, शिव प्रसाद बेहरा जी,चमार सिंग भगत जी, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे


