ट्रक में लोड 22 टन अवैध कबाड़ पकड़ने में पूंजीपथरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मामला दर्ज कर भेजा रिमांड पर

ट्रक में लोड 22 टन अवैध कबाड़ पकड़ने में पूंजीपथरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मामला दर्ज कर भेजा रिमांड पर

तमनार @ संदेशा 24 पूंजीपथरा पुलिस को जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क के पास नाकेबंदी कर ट्रक में लोड अवैध कबाड़ पकड़ने में सफलता मिली है। वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है।इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा का दिशा निर्देश व थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह का मार्गदर्शन में एएसआई आशिक रात्रे,आरक्षक भगवती रत्नाकर, विद्याधर सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दिनाँक 11.8.2021 को थाना पूंजीपथरा से मिली जानकारी के अनुसार आज पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक UP 36 T 0489 पर अवैध कबाड़ लोडकर खपाने के फिराक में ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस द्वारा जिंदल पार्क के पास मुखबिर के बताए अनुसार ट्रक की जांच की गई। जांच में पाया गया कि ट्रक में लोड मशीनरी पार्ट्स, पाइप,लोहे के एंगल के संबंध में कोई वैद्य कागजात नहीं है। चालक द्वारा कबाड़ के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर उक्त कबाड़ को चोरी का माल होने के संदेह पर पुलिस हिरासत में लिया गया है।
ट्रक में लोड 22 टन कबाड़ कीमत 6,60,000 को ट्रक सहित जब तक कर आरोपी चालक मोहम्मद बादशाह पिता स्वर्गीय मोहम्मद जोहर उम्र 36 साल निवासी हिंदुस्तान लॉन्ड्री धमधा थाना ब्रिजराजनगर जिला झाड़सुगुड़ा उड़ीसा के विरुद्ध धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्रवाई की गई है।


