राटरोट में रेलवे लाइन में काम करने वाले मजदूरों को शराब पीकर मारपीट करने वाले के खिलाफ तमनार थाने में मामला दर्ज

राटरोट में रेलवे लाइन में काम करने वाले मजदूरों को शराब पीकर मारपीट करने वाले के खिलाफ तमनार थाने में मामला दर्ज

तमनार @ संदेशा 24 दिनाँक 12.8.2021 को थाना तमनार से जानकारी के अनुसार प्रार्थी छोटू कुमार यादव पिता सदानन्द यादव उम्र 19 वर्ष ग्राम कुमारसाही थाना कहलगांव जिला भागलपुर बिहार हाल मुकाम राटरोट थाना तमनार रेलवे लाइन में मजदूरी काम करता है।बालाजी प्राइवेंट लिमिटेड कम्पनी द्वारा रेलवे लाइन का निर्माण कार्य बाहरी मजदूरों द्वारा कराया जा रहा है ग्राम राटरोट का बालक राम राठिया आए दिन शराब पीकर रेलवे लाइन में काम करने वाले मजदूरों को शराब पीकर तुम लोग बाहर के काम करने वाले हो कहकर गाली गलौज करते मारपीट करता है।दिनांक 11. 8. 2021 को प्रार्थी छोटू कुमार यादव,वासुकी यादव दिवाकर यादव सुबह 6:30 बजे गांव के किनारे जंगल में शौच के लिए गए थे जहां बालक राम राठिया ने टांगी लेकर टांगी के डंडा से मारपीट किया गया जिससे चोट आया है थाने में रिपोर्ट करने पर तत्काल उप निरीक्षक चक्रसुदर्शन जयसवाल द्वारा बालक राम राठिया पिता रघुनाथ राठिया साकिन राटरोट कसडोल थाना तमनार के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते अपराध क्र 29/135/ 2021 धारा 151 जा फ़ौ के तहत कार्रवाई करते तहसीलदार न्यायालय में पेश किया गया है

