गर्जनबहल उड़ीसा से रायगढ़ jsw कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य में बाधा उत्पन्न करने के खिलाफ एसडीएम घरघोड़ा को दिया गया आवेदन

गर्जनबहल उड़ीसा से रायगढ़ jsw कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य में बाधा उत्पन्न करने के खिलाफ एसडीएम घरघोड़ा को दिया गया आवेदन
तमनार @ संदेशा 24 गर्जनबहल उड़ीसा से रायगढ़ जेएसडब्ल्यू कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य में बाधा उत्पन्न करने के खिलाफ एसडीएम घरघोड़ा को आवेदन दिया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी त्रिलोचन पटनायक पिता पुरंजन पटनायक निवासी बासनपाली जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ का निवासी है अपने वाहन टेलर से एवं सहयोगी ट्रेलर वाहन मालिकों की गाड़ियों के द्वारा कालरी से कोल ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। दिनांक 10.8. 2021 को त्रिलोचन पटनायक की वाहन एवं अन्य वाहन से कोयला लोडिंग हेतु गर्जनबहल माइंस थाना हिमगीर जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा के लिए गए थे जहां घनश्याम (बंटी)डालमिया के आदमी एवं बीजीएमएस यूनियन के असामाजिक तत्व के आदमी द्वारा गाड़ियों को माइंस मुख्य द्वार पर रोककर धमकाया जा रहा है एवं लोडिंग हेतु नहीं दिया जा रहा है आज दिनांक तक गाड़ी खड़ी है जबकि उनकी गाड़ियां हमारे क्षेत्र तमनार के जेपीएल प्लांट को कोयला परिवहन हेतु आती है धमकाकर कोल परिवहन कार्य में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है एसडीएम घरघोड़ा से लिखित आवेदन देकर गाड़ियों को लोडिंग की अनुमति दिलवाने आग्रह किया गया है।


