हिंझर जंगल मे 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, तमनार पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

हिंझर जंगल मे 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, तमनार पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

तमनार @ संदेशा 24 थाना तमनार अंतर्गत हिंझर जंगल मे 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली सूचना पर तमनार पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी गई है।शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार भेजा गया है।
दिनाँक 13 .8 2021को जानकारी के अनुसार थाना तमनार अंतर्गत हिंझर जंगल मे एक युवती की फांसी लगाकर खुदकुशी की सूचना हिंझर सरपंच द्वारा थाना तमनार को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एल पी पटेल के दिशा निर्देश में एएसआई दुर्गाचरण साहू,आरक्षक पुष्पेंद्र यादव,महिला आरक्षक संगीता भगत ने घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार भेजा गया।मृतिका की पहचान सुनीता यादव पिता जगदीश यादव उम्र 19 वर्ष ग्राम केकराझरिया थाना लैलूंगा हाल मुकाम ग्राम मुड़ागांव बताई जा रही है। मृतिका अपने जीजा मदन सुंदर यादव पिता गंगा राम यादव उम्र 30 वर्ष ग्राम मुड़ागांव थाना तमनार के घर में पिछेले दो माह से साथ मे रह रही थी।दिनाँक 12.8.2021 को मृतिका के दीदी राजकुमारी यादव पति मदन सुंदर यादव उम्र 25 वर्ष के साथ आपसी कुछ विवाद हुआ था जिसके कारण शाम को मुड़ागांव घर से निकल गई थी। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है।युवती की फांसी लगाकर खुदकुशी पर पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है


