तमनार
तमनार -घरघोड़ा रोड़ में जरेकेला के पास चारपहिया वाहन ने मोटर साइकिल को मारा जोरदार टक्कर

तमनार -घरघोड़ा रोड़ में जरेकेला के पास चारपहिया वाहन ने मोटर साइकिल को मारा जोरदार टक्कर

तमनार @ संदेशा 24 तमनार -घरघोड़ा रोड़ में जरेकेला के पास चारपहिया वाहन ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार चलाते मोटर साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए कुछ दूर घसीटते ले गई।जिससे बाइक सवार युवको को चोट लग लगी ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी तमनार में भर्ती कराया गया। जरेकेला सरपंच ने बताया कि आज दिनांक 15/08/2021 को ग्राम पंचायत जरेकेला के पास चारपहिया वाहन क्र c g 13 uf 7933 ने मोटर साइकिल को टक्कर मारते घसीटते हुए ले गया।तमनार पुलिस भी मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई।

