केलो वनांचल तमनार में हर्षोल्लास से मनाया गया। 75 वें स्वतंत्रता दिवस

केलो वनांचल तमनार में हर्षोल्लास से मनाया गया। 75 वें स्वतंत्रता दिवस
तमनार @ संदेशा 24

केलो वनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस कोरोना महामारी के करण कोविड़ 19 नियमो का पालन करते हुए एवं सीमित कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया ।

शिक्षा व बीआरसी कार्यालय में बीईओ एफ़ एल सिदार,बीडीसी ममता साहू,एबीईओ यूके सिदार,बीआरसी सूर्यकुमार पंडा एवं अन्य स्टाफ,हाईस्कूल तमनार में पूर्व डीडीसी,कांग्रेस पार्टी जिला उपाध्यक्ष मुकुंदमुरारी पटनायक,वरिष्ठ नागरिक अश्वनी पटनायक,प्रिंसिपल आश्रिता कुजूर,सेवानिवृत्त शिक्षक जनक राम साहू,पीआर साहू एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओ की उपस्थिति रही।

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में मुकुंदमुरारी पटनायक एवं शालेय स्टाफ के साथ माध्यमिक शाला के मुकेश कुमार निषाद व राधे यादव द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की मनमोहक गीत प्रस्तुत की गई।

तमनार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में बीएमओ डॉ डीएस पैकरा एवं समस्त स्टाफ,थाना तमनार में थाना प्रभारी निरीक्षक एलपी पटेल एवं स्टाफ,

वन परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय में रेंजर सी आर राठिया एवं स्टॉपगण, तहसील कार्यालय में तहसीलदार टी आर कश्यप,नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल अन्य कर्मचारी गण,

परियोजना कार्यालय में पूनम श्रीवास्तव, अंजलि भोय, जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया,सीईओ ए के सोन अन्य जनपद सदस्य एवं कर्मचारी गणों की उपस्थिति रही।

ग्राम पंचायत तमनार में सुश्री ग़ुलापी सिदार,सचिव प्रभात मिश्रा एवं पंचगण एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


