अवैध कबाड़ पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई, अवैध कबाड़ जब्त कर आरोपी को भेजा गया रिमांड पर

अवैध कबाड़ पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई, अवैध कबाड़ जब्त कर आरोपी को भेजा गया रिमांड पर

तमनार @ संदेशा 24 थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस अवैध कबाड़ पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 17/08/2021 को प्रधान आरक्षक गौतम ठाकुर हमराह आरक्षक विद्या सिदार द्वारा देहात पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर सूचना पर रायगढ़ से पूंजीपथरा की ओर आ रही टाटा वाहन सीजी 04 एम.जे.-0582 को पकड़ा गया जिसमें साइकिल, मोटरसाइकिल, लोहे के टुकड़े विभिन्न प्रकार के मशीनरी पार्ट्स लोड थे ।

गवाहों के समक्ष वाहन चालक राजन महंत पिता श्याम दास महंत उम्र 41 साल निवासी ओंगना थाना धरमजयगढ़ को अवैध कबाड़ के संबंध में पूछताछ किए जाने पर किसी प्रकार का दस्तावेज होना नहीं बताया, वाहन का वजन कराने पर 8 टन कबाड़ कीमती करीब ₹80,000 पाया गया । वाहन चालक के विरूद्ध 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर आरोपी को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है । ज्ञात हो कि दिनांक 11/08/2021 को 22 टन तथा 15/08/2021 को अवैध परिवहन हो रही 25 टन कबाड़ को जप्त कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।


