गेरवानी के संयोगिता तिवारी को पीएमजेजेबीवाई से मिला 2 लाख रुपये

गेरवानी के संयोगिता तिवारी को पीएमजेजेबीवाई से मिला 2 लाख रुपये
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 17.8.2021 विकास खण्ड रायगढ़ के ग्राम गेरवानी निवासी रामगोपाल तिवारी के मृत्यु होने पर उसके पत्नि संयोगिता तिवारी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये भारतीय स्टेट बैंक गेरवानी शाखा द्वारा हितग्राही को प्रदाय किया गया है।
ब्रान्च मैनेजर शिवशंकर गेडाम ने बताया कि पिछले वर्ष गेरवानी निवासी रामगोपाल तिवारी जी का मृत्यु हो गया उनका भारतीय स्टेट बैंक गेरवानी शाखा पीएमजेजेबीवाई के तहत बीमा कराया गया था उनका मृत्यु हो जाने पर नॉमिनी उनके पत्नि संयोगिता तिवारी के खाता में 2 लाख रुपये जमा कर दिया गया है। आज के दौर में जहां जिंदगी की कोई गारंटी नहीं है, वहां पारिवार की आर्थिक सुरक्षा की चिंता महत्वपूर्ण है। दुर्भाग्यवश अगर परिवार के मुख्य पालक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार पर गरीबी का पहाड़ टूट जाता है।इसी चिंता को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) संचालित की जा रही है।बीमाकर्ता को इस योजना के लिए सालाना प्रीमियम 330 रुपये है।

