शैक्षिक समन्वयक संघ तमनार का राजेश क्षत्रिय अध्यक्ष,राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष, होलिका राठिया सचिव चयनित

शैक्षिक समन्वयक संघ तमनार का राजेश क्षत्रिय अध्यक्ष,राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष, होलिका राठिया सचिव चयनित तमनार @ संदेशा 24 विकास खण्ड तमनार अंतर्गत शिक्षा में गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से शैक्षणिक समन्वयक संघ तमनार का गठन किया गया ।
विकासखंड तमनार के अंतर्गत वर्तमान में कुल 24 संकुल केन्द्र हैं जिसके अंतर्गत 137 प्राथमिक शाला, 59 माध्यमिक शाला एवं 25 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन किया जाता है।
निर्विरोध रूप से ब्लॉक स्तरीय संघ के अध्यक्ष के रूप में संकुल समन्वयक राजेश क्षत्रिय जी को चुना गया जबकि उपाध्यक्ष संकुल तमनार के संकुल समन्वयक राजेश कुमार गुप्ता, सचिव होलिका राठिया, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, सहायक कोषाध्यक्ष गोपाल पटेल, सह सचिव प्रदीप नायक संयोजक राधेलाल सिदार ,तोष लाल पटेल एवं भागवत सिंह ठाकुर के नाम का चयन किया गया।जिला स्तर के लिए श्री कार्तिक चौहान का चयन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संकुल समन्वयक संघ के वर्तमान उपाध्यक्ष विकास रंजन सिंहा ने की। कार्यक्रम में तमनार विकासखंड के सभी संकुल शैक्षणिक समन्वयक उपस्थित थे।

