डीडीसी सन्तोष राठिया के नेतृत्व में क्षेत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

डीडीसी सन्तोष राठिया के नेतृत्व में क्षेत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
घरघोड़ा @ संदेशा 24 डीडीसी सन्तोष राठिया के नेतृत्व में क्षेत्रीय 117 मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिला पंचायत सदस्य व भाजपा अनुसूचित जंन जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्तोष राठिया के आव्हान पर विकास ख़ण्ड घरघोड़ा के हजारो की संख्या में ग्रामीणों द्वारा जामपाली से पूजापाठ कर पदयात्रा की शुरुआत की गई।सड़क निर्माण, अपेक्स बैंक की शाखा घरघोड़ा में खोलने,बिजली कटौती बन्द करने,एनटीपीसी और एसईसीएल में स्थानीय लोगो को रोजगार, कया में मंडी स्थापना सहित पुल, पुलिया,सड़क,मंच,नाली जैसे मूलभूत समस्या को लेकर दो दर्जन सरपंच,, बी डी सी, पंच ग्रामीण महिला पुरुष युवाओ हजारो लोगो ने जामपाली से कुडुमकेला, सराईपाली, फगुरम,पतरापाली, टेरम, कंचनपुर में जनता ने पदयात्रियों का स्वागत किये। पदयात्रा में 42 पंचायत की समस्या का मांगपत्र होने से लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लोगो मे क्षेत्र की समस्या के लिए भारी गुस्सा देखने को मिला
सन्तोष ने दिखाया ताकत__स्थानीय समस्या के लिए बहुत दिनों बाद हजारो के लोगों ने घरघोड़ा मुख्यालय में प्रदर्शन किया है।आदिवासी सरपंच ,पंच, बी डी सी पुरुष महिलाओं को साथ लाकर सन्तोष राठिया ने अपनी ताकत दिखाया।

