तमनार बरभांठा चौक के पास सड़क में डस्ट,गढ्ढों से लोगो को आवागमन में हो रही भारी परेशानी

तमनार बरभांठा चौक के पास सड़क में डस्ट,गढ्ढों से लोगो को आवागमन में हो रही भारी परेशानी
तमनार @ संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल 19.8.2021 तमनार बरभांठा चौक के पास सड़क में डस्ट,गढ्ढों से लोगो को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इन गढ्ढों से कई बाइक सवारों का दुर्घटना हो चुका है लेकिन लोक निर्माण विभाग सड़क के अधिकारी कर्मचारी व स्थानीय उद्योग प्रबंधन द्वारा मरम्मत नही कराया जा रहा है।

हालांकि यह सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित है लेकिन हर दिन इस सड़क में सैकड़ो भारी वाहन चलती हैं। यह सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे बड़ा हादसा को आमंत्रण दे रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि जरा सी बरसात होते गढ्ढों,डस्ट कीचड़ से पैदल राहगीर,मोटर सायकिल यात्री के लिए चलना मुश्किल हो रहा है। कई दुर्घटनाएं घट रही हैं।स्थानीय उद्योगों की भारी वाहनों से सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे हो रहे है।


