स्कूटी को तेजी व लापरवाही से चलाते एक्सीडेंट करने से साइकिल सवार पेलमा के कोटवार को लगी चोट,केस दर्ज

स्कूटी को तेजी व लापरवाही से चलाते एक्सीडेंट करने से साइकिल सवार पेलमा के कोटवार को लगी चोट,केस दर्ज
तमनार @ संदेशा 24

थाना तमनार अन्तर्गत ग्राम पेलमा के प्रार्थी रत्थोराम अगरिया पिता स्व सिदार अगरिया उम्र 60 वर्ष ग्राम पेलमा कोटवार है जो दिनांक 18.08.2021 को मुनादी करने अपने सायकल से घर से निकला था दोपहर करीबन 12.00 बजे ग्राम में मुनादी करने बाद वापस घर की ओर जा रहा था कि गांव के अटल चौंक के पास ग्राम पेलमा में गांव का रामप्रसाद राठिया अपने स्कूटी Honda activa sold वाहन को उपेक्षापूर्वक तेजी व लापरवाहीपूर्वक चालाते लाकर सामने से मेरे सायकल में ठोकर मार दिया जिससे प्रार्थी नीचे गिर गया स्कूटी से ठोकर लगने पर नीचे गिरने से दाहिने हाथ पंजा , दाहिने कनपटी के पास , दाहिने पांव में चोट लगकर खून निकला हैं। रामप्रसाद एक्सीडेंट करने बाद वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने सडक से उठाये एवं प्रार्थी के नाती दुर्गाचरण अगरिया द्वारा अस्पताल ईलाज कराने CHC तमनार ले गया जहां से ईलाज कराने बाद थाना में रामप्रसाद राठिया के द्वारा अपनी स्कूटी को उपेक्षापूर्वक तेजी व लापरवाही से चलाते एक्सीडेंट कर चोट पहुचाने पर कार्यवाही हेतु रिर्पोट किया गया। प्रार्थी के रिर्पोट पर अपराध धारा 279, 337 IPC का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


