धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा ने सम्हाला पदभार, आपराधिक गतिविधियों पर लगाएंगे अंकुश

धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा ने सम्हाला पदभार, आपराधिक गतिविधियों पर लगाएंगे अंकुश
धरमजयगढ़ @ संदेशा 24 छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कुछ दिन पहले बड़ा फेरबदल हुआ था।जिसमें पुलिस अनुविभाग धरमजयगढ़ भी शामिल था। जहां पदस्थ एसडीओपी सुशील कुमार नायक का प्रमोशन के बाद एडिशनल एसपी बलरामपुर स्थानांतरण हो गया है। नए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा ने कल पदभार ग्रहण कर लिया है। मिश्रा 2016 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पूर्व 2018 में कोंडागांव जिले में एसडीओपी के पद पर पहली पदस्थापना हुई थी। जहां से स्थानांतरण पश्चात धरमजयगढ़ में पदस्थापना हुई है। वहाँ के कार्यकाल के दौरान इनकी टीम ने सात एनकाउंटर किया था।अपने उस कार्यालय के बारे बताते हुए मिश्रा ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मेरे टीम से सभी जवान सुरक्षित रहे जो मेरे लिए सुखद अनुभूति है। संवाददाताओ द्वारा धरमजयगढ़ अनुभाग में प्राथमिकता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जनता से मधुर संबंध, जनता की समस्या का तुरंत निराकरण, पुलिस टीम में प्रशासकीय कसावट लाना व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा।वहीँ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।मिश्रा ने क्षेत्र की जनता से सहयोग की उम्मीद जताई है।
