एनजीटी टीम द्वारा 23 अगस्त को बहुचर्चित तमनार प्रकरण के सम्बंध में होगी रायगढ़ में अहम बैठक,

एनजीटी टीम द्वारा 23 अगस्त को बहुचर्चित तमनार प्रकरण के सम्बंध में होगी रायगढ़ में अहम बैठक,
@ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश तमनार घरघोड़ा में स्थल निरीक्षण करेंगे
तमनार @ संदेशा 24

राष्ट्रीय हरित अधिकरण प्रिंसिपल बेच नई दिल्ली में दायर वाद क्रमांक 104/ 2018 शिवपाल भगत,प्रहलाद सिदार हेमसागर पैकरा, रिनचिन, श्री राम गुप्ता जानकी सिदार के विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य के संबंध में पारित आदेश दिनांक 24.6.2021 के परिपेक्ष्य में अध्यक्ष संयुक्त समिति का रायगढ़ जिले में प्रवास दिनांक 23.8. 2021 से 26.8.2021 तक प्रस्तावित है दिनांक 23.8.2021 को कार्यालय कलेक्टर के सभा कक्ष में अध्यक्ष श्री व्ही के श्रीवास्तव पूर्व न्यायाधीश छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट द्वारा प्रकरण से संबंधित सभी पक्षकारों से चर्चा हेतु सुबह 11:00 बजे से बैठक आयोजित की गई है व दिनांक 24.8.2021 को स्थल निरीक्षण तमनार घरघोड़ा क्षेत्र में नियत की गई है।


