केलो बनांचल तमनार के चहुँओर धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

केलो बनांचल तमनार के चहुँओर धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल

केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के चहुँओर भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन को लेकर 22 अगस्त रविवार को धूमधाम से मनाया गया।ससुराल से विवाहित महिलाओं ने भी अपने मायके जाकर भाइयो के कलाइयों में राखी बांधकर सुख शांति समृद्धि की कामना की गई। ज्ञात हो कि सरकारी व निजी स्कूलों में रक्षाबंधन पर्व पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।

श्रद्धालू भक्तजनों ने मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना करने की होड़ लगी रही। अपने भाई की कलाई के लिए सुंदर-सुंदर राखियां स्नेह बंधन के रूप में बनाई गई और तिलक पूजन के लिए थालियों को सजाया गया। कई नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अपने भाइयों के लिए छोटा भीम अन्य सुंदर-सुंदर राखी बंधा गया।



