बिरहोर ग्राम खलबोरा में नशा बंदी को लेकर गांव की महिलाओं ने खोला मोर्चा,

बिरहोर ग्राम खलबोरा में नशा बंदी को लेकर गांव की महिलाओं ने खोला मोर्चा,
@ महुआ पास और हंडी तोड़कर किया नष्ट
धरमजयगढ़ @संदेशा 24 शेख आलम

कहते तमाम बुराइयों की जड़ शराब है शराब सेवन बाद इंसान के साथ बहुत सी बुराइयां घर कर जाती है और फिर बसा बसाय घर तोड़ जाती है आए दिन क्षेत्र के हर एक कोने से महिलाओं द्वारा सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लाने शराब बंदी को लेकर आंदोलन करते देखा जा रहा है इसी क्रम आजकल गांव की महिलाएं भी गांव में बन रहे कच्ची महुआ शराब के खिलाफ आवाज बुलंद करने लगी हैं ऐसा ही एक नजारा धरमजयगढ़ क्षेत्र के विरहोर ग्राम खलबोरा में देखा गया है जहां की विरहोर आदिवासी महिलाएं गांव घर में बन रहे महुआ शराब के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गांव के मुखिया केंदा राम विरहोर,शंकर जैसे और दो तीन बुजुर्गों को साथ लेकर गांव के गली कूचे घर मे घुसकर जहाँ शराब बनाया जाता रहा है शराब की हंडी महुआ पास को तोड़ फोड़कर नष्ट कर दिया गया साथ ही शराब बनाने वालों को सख्त हिदायत भी दे गई है दोबारा गांव में किसी के घर शराब बनाया गया तो सीधे संबंधित के ऊपर उचित कार्यवाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा ।
बताया जा रहा है महिलाओं द्वारा शराब के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम से गांव में शांति अमन का माहौल देखा जा रहा है ।


