धरमजयगढ़ जमरगी डी गांव में रेंगती मौत ने ली 16 वर्षीय किशोर की जान

धरमजयगढ़ जमरगी डी गांव में रेंगती मौत ने ली 16 वर्षीय किशोर की जानधरमजयगढ़ @ संदेशा 24 शेख आलम
धरमजयगढ़ क्षेत्र के जमरगी डी गांव में बिती रात 16 वर्षीय किशोर की सर्पदंश से करुणान्त हो गया अज्ञात रेंगती मौत ने बालक को चंद घंटों से ज्यादा का मोहलत नही दिया धरमजयगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया फिलहाल सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाई कर रही है ।
जानकारी मुताबिक बता दें, जमरगी डी गांव में बिती रात 16 वर्षीय आनंद अपने बड़े भाई के साथ एक ही खाट में सोये हुए थे आनंद उस वक्त अपने मोबाइल में ब्यस्त था उस समय घर में लाईट भी नही थी समय करीब 12 बज रह रहे थे तभी आनंद के कान के पास किसी जंतु के काटने का अहसास हुआ वह उठ खड़ा हुआ लेकिन फिर नजर अंदाज करते हुए पुनः मोबाइल में बिजी हो गया करीब घंटो बाद जब उसके शरीर मे तकलीफ होने लगा तब आनंद परिजनों को आप बीती बताया उसके तुरन्त बाद रिस्तेदार इमरजेंसी वाहन पे विश्वाश नही करते हुए निजी वाहन व्यवस्था कर धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुँचे जहाँ किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रारंभिक उपचार प्रारंभ कर दिया गया लेकिन करीब रात 2 बजे डॉक्टरों की माने तो अस्पताल पहुंचने में देरी होने की वजह से पूरे शरीर मे ज़हर फैल गया और अंततः किशोर आनन्द राजपूत अकाल मौत के आगोश में चला गया।
बहरहाल हॉस्पिटल के तहरीर पर धरमजयगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्यवाई कर रही है।
